WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update : MP के कई जिलों में आज से 3 दिन पारा चढ़ेगा, लू चलेगी, कहीं बूंदाबांदी भी!

मालवा में 40 से 43°तक गर्मी रहेगी, जानिए, आज शनिवार के दिन कहां कैसा रहेगा मौसम!

806

Weather Update : MP के कई जिलों में आज से 3 दिन पारा चढ़ेगा, लू चलेगी, कहीं बूंदाबांदी भी!

Bhopal : आज शनिवार को मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी चरम पर होगी। कल शुक्रवार को इस मौसम में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार निकला। छतरपुर, खजुराहो, गुना और नौगांव में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां पारा 44 डिग्री और इससे अधिक रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 28 शहर ऐसे रहे, जहां सबसे ज्यादा गर्मी रही। आज शनिवार से सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

गर्म हवाओं की वजह से पारे में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ जाती है। इस कारण दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। शुक्रवार को छतरपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां के दो शहर खजुराहो और नौगांव में पारा क्रमश: 44.6 डिग्री और 44 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी के साथ कहीं कहीं गर्म हवाएं चल सकती है।

IMG 20250419 WA0029

शनिवार और रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और दिन-रात के तापमान में गिरावट होने के साथ बादल बारिश की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, पांढुरना, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिल नाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से बांग्लादेश होते हुए असम तक बनी है। आज कुछ शहरों में लू चल सकती है और तापमान बढ़ेगा। लेकिन, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बन सकती है।

तीसरे और चौथे हफ्ते का मौसम

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान लू चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।चौथे सप्ताह में ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल तो प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हीटवेव और दिन -रातें भी गर्म रहने का अनुमान है।