WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में रात दिन के तापमान में इजाफा,अनायास बारिश की संभावना 

794

Weather Update: MP में रात दिन के तापमान में इजाफा,अनायास बारिश की संभावना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर के पश्चिमी भाग से बादलों का जत्था गुजरात, महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छग और कर्नाटक की ओर बहने से यहां अनायास बारिश और तापमान में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। जबकि महासागर के पूर्वी भाग में बादलों का बवंडर बंगाल की खाड़ी से अंडमान द्वीप को भिगोते हुए उत्तर पूर्व की ओर बह निकला है।

दक्षिण -पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी बादलों की आवक अवरुद्ध हो गई है। केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में मौसम आज भी साफ और ठंडक लिए रहेगा। यहां हवाएं भारत के शीर्ष से पश्चिम से पूर्व की ओर गुज़र रहीं हैं। श्रीनगर में अधिकतम 17 तो न्यूनतम 0 डिग्री है। शिमला में अधिकतम 11/12 तो न्यूनतम 4 डिग्री रहेगा। जबकि लेह में अधिकतम माइनस 8 और न्यूनतम माइनस 14 डिग्री जायेगा।

मध्य प्रदेश में आज और कल बादल रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी। 1 से 4 मार्च के मध्य रात का तापमान इंदौर, भोपाल में 14 से 19 होगा। जबलपुर में 14 से 20, ग्वालियर में 13 से 19 तक पहुंचने की संभावना है। दिन का तापमान भी एक से दो डिग्री बढ़ेगा।