WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाये रहेंगे

704
WhatsApp Image 2022 11 24 At 7.16.46 AM

Weather Update: महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाये रहेंगे

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

आज देश और प्रदेश का मौसम सामान्यतः साफ ही रहेगा। महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाये रहेंगे।
कश्मीर अभी शिमला के बनिस्बत अधिक ठंडा है। शिमला में दिन का तापमान 14 और रात का ज़ीरो से एक के बीच है वहीँ कश्मीर में अधिकतम पारा 12 और रात का ज़ीरो से लेकर माइनस 1 के बीच रहेगा। दोनों जगह अगले तीन तक मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है। उत्तराखंड के केदारनाथ में पारा माइनस 2 चल रहा है।

इसी तरह देहली और पंजाब के बीच भी अंतर है। पंजाब में न्यूनतम पारा 9 है जबकि देहली में 11 से 12 के बीच है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और देहली का तापमान लगभग एक समान चल रहा है। यहाँ तीनों राज्य में 11 से 12 के बीच न्यूनतम तापमान चल रहा है।

दक्षिण राज्यों में बादल छाये हैं। चक्रवात कमज़ोर होने से तमिनलाडु में बारिश थम रही है। महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बादल छाये रहेंगे।