WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में छाए रहेंगे बादल, आज भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

5 दिन में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री का उछाल आएगा, कई राज्यों में बादल छाएंगे , कश्मीर में बारिश 13 मार्च से

1160
WhatsApp Image 2023 03 09 At 7.43.24 AM 696x428

Weather Update: MP में छाए रहेंगे बादल, आज भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

भारत के कई राज्य दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बेजार हैं जहाँ से बादलों का आवागमन कई राज्यों में हो रहा है। भारत में दक्षिणी हवाएं दक्षिण राज्यों से दक्षिण-पूर्व की ओर बह रहीं है जबकि पश्चिमी हवाएं उत्तर-मध्य से पूर्व की ओर रुख कर रही हैं। इसी के चलते कई राज्यों में बादलों की जमावट होने से तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री उछाल देखने को मिलेगा। आज भी बारिश की सम्भावना कुछ स्थानों पर रहेगी। 11 मार्च से बादल फिर सक्रिय होंगे और अगले सप्ताह फिर बारिश की संभावनाएं बनेंगी।

महाराष्ट्र में भी बादल फैले हैं। अगले सप्ताह मुंबई में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु वासियों को अगले दो से तीन दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है।

कश्मीर में कल से बादल छाएंगे और बारिश की सम्भावना 13 मार्च से बनेंगी।