WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बारिश, बादल और कोहरे से अगले 3 दिन घिरा रहेगा मध्य प्रदेश!उत्तरी राज्यों में ठंड का कहर जारी!

दक्षिण महासागर के बादल दक्षिण राज्यों सहित महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कर रहे हैं प्रभावित

2366

Weather Update: बारिश, बादल और कोहरे से अगले 3 दिन घिरा रहेगा मध्य प्रदेश!उत्तरी राज्यों में ठंड का कहर जारी!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

मध्य प्रदेश में अभी और 3 दिन बादल संग कोहरे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। बुधवार से राहत मिलने के आसार है। गुरुवार से अधिकतम पारे में उछाल आएगा लेकिन न्यूनतम पारा 13 से 15 डिग्री के बीच झूलता रहेगा। ग्वालियर और भोपाल इंदौर के बनिस्बत अधिक ठंडे रहेंगे।

मध्यप्रदेश में सिर्फ दक्षिणी भाग छोड़कर अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।

बादलों का चक्र दक्षिण भारत से शुरू हो रहा है जो दक्षिण भारत के राज्यों से गुजरते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को भी प्रभावित कर रहे हैं। यह चक्र अगले सप्ताह तक चलने की संभावना है।

उत्तर भारत में ठंड का असर बरकरार रहेगा। अगले दो दिन बाद बादल कश्मीर हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा में छाएंगे।