WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आधे भारत में मावठे की बारिश,MP में शुक्रवार तक बारिश का रहेगा खतरा

9525
WhatsApp Image 2023 11 27 At 8.03.52 AM 1

Weather Update: आधे भारत में मावठे की बारिश,MP में शुक्रवार तक बारिश का रहेगा खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में इस समय पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बादलों ने आक्रमण कर दिया है। यह बादल गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश से होकर उत्तर पूर्व भारत की ओर बह रहे हैं।

सेटेलाइट से पता चलता है ये बादल दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी भाग से होकर अरब सागर से चलते हुए भारत में प्रवेश कर रहे हैं। वही उत्तर पश्चिम में भी बादलों का रैला (विक्षोभ) उत्तर भारत की ओर चल रहा है, जिससे कश्मीर से लेकर दिल्ली, राजस्थान, उत्तरा प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा गिरफ्त में हैं।

इधर नीचे दक्षिण में भी पूर्व से आ रहे बादल दक्षिण पश्चिम में आकर इन हवाओं के साथ ऊपर उठकर महाराष्ट्र से घुसते हुए मध्य प्रदेश से निकल रहे हैं। इन सभी मिश्रण से भारत के मध्य से लेकर उत्तर भारत तक मावठे की बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश में आज सोमवार को मध्य और पूर्व इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी भाग में भी बारिश का दौर चलता रहेगा, रुक-रुक कर बारिश होगी। दो दिशाओं से आ रहे बादलों के कारण संभावना है शुक्रवार तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला चल सकता है। बीच-बीच में मौसम खुला भी रह सकता है।

भारत के दक्षिण पूर्व में बन रहा चक्रवात अब बिखर गया है और उसके बादलों का रुख भारत के बंगाल की खाड़ी से होता हुआ उत्तर की ओर उठ रहा है।