WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 48 घंटों में मावठे के आसार, उत्तर भारत में 24 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ

680

Weather Update: MP में अगले 48 घंटों में मावठे के आसार, उत्तर भारत में 24 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में आज भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में चलेगा। अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड में बादल पूर्व की ओर जाते हुए छाएंगे। तेज ठंड रहेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहेगा। कल से तापमान बढ़ने से राहत मिलेगी। पंजाब हरियाणा आज ज्यादा ठंडे रहेंगे। शिमला में न्यूनतम तापमान 0 तक जा सकता है। जबकि श्रीनगर में माइनस 4 डिग्री होगा।
राजस्थान में ठंड का असर बना रहेगा। यहां भी पश्चिम दिशा से 29 से 31 जनवरी के बीच बारिश की संभावना रहेगी। उदयपुर, जोधपुर आदि में ठंडी हवाओं से दिन में तापमान में और गिरावट रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है।
दक्षिण भारत में हवाओं का रुख पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर होने से बंगाल की खाड़ी से बादल तमिलनाडु, आंध्रा तक घुस आए हैं। असर केरल और दक्षिण कर्नाटक तक है। लेकिन इन राज्यों में बादल पश्चिमी हवाओं से चक्राकार हो रहे हैं। आज और कल तमिलनाडु और आंध्रा में बारिश हो सकती है। केरल में कल परसों में बारिश होगी।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी बादलों के आने से हवाओं का जोर रहेगा। बारिश की संभावना 27 जनवरी को कई स्थानों पर हो रही है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, देवास आदि स्थानों पर बादल बरस सकते हैं।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में अब आज रात से बढ़ोतरी होगी। निमाड़ में तो अधिकतम तापमान आज से ही 30 डिग्री होगा जो बादलों से और बढ़ सकता है। अगले 3 दिन में बादलों के चलते तापमान इंदौर में अधिकतम 26 से 29, न्यूनतम 12 से 14 भोपाल में दिन में 25 से 27, रात में आज 15 डिग्री, जबलपुर में 27 से 31 और रात में 12 से 14 डिग्री तक हो सकता है।
ग्वालियर में ठंड का असर अगले दो दिन ज्यादा रहेगा, केवल 27 जनवरी को बारिश के साथ तापमान में वृद्धि रहेगी। यूं ठंड का असर फरवरी पहले सप्ताह तक रह सकती है।