Weather Update: MP में कल अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट

243
Weather Update

Weather Update: MP में कल अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज लद्दाख में बर्फबारी और कश्मीर में बारिश कर सकता है। हल्की बारिश के आसार हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में और राजस्थान में कहीं कहीं रहेंगे।

मध्य प्रदेश में कल 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, कारण पश्चिमी हवाओं के दबाव से दक्षिणी हवाओं का असर कम होने से गर्मी में राहत मिलेगी। लेकिन मंगलवार से फिर तापमान में वृद्धि होगी। अभी आसमान में दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे। दक्षिण के बजाय बादलों का प्रवेश पश्चिम दिशा से रहेगा। बारिश की संभावना अभी क्षीण हो गई है जनाब मई के पहले सप्ताह में हो सकती है। तेज हवाओं का असर रहेगा, जिससे तापमान कम होगा।

Also Read: ACB ने BEO को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

उत्तर पूर्व भारत के असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड आदि में तेज बारिश की संभावना रहेगी। बिजली गिरने और बादलों की गरज के साथ बारिश होगी।

महाराष्ट्र, छग, उड़ीसा में भी बादल छाएंगे, दक्षिण राज्यों में हल्के बादल रहेंगे, तेलंगाना में बादल होंगे कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है।