WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: ठंडी पश्चिमी हवाओं से MP में कल से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट,उत्तर भारत की पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

625

Weather Update: ठंडी पश्चिमी हवाओं से MP में कल से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट,उत्तर भारत की पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के पश्चिमी द्वार से बादलों का आवागमन उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर तेज होगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगेगी, खासकर कश्मीर और लद्दाख में अगले 12 से 24 घंटे में बर्फबारी के आसार है।

पाकिस्तान सहित भारत के पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। जबकि बादलों का असर उत्तर प्रदेश में भी रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर उत्तरी भाग में ज्यादा होगा। ग्वालियर और भोपाल बेल्ट में तापमान में गिरावट दर्ज होगी जबकि इंदौर जबलपुर में भी ठंडी लहर का एहसास होगा। यहां बादलों का असर आज भी रहेगा। प्रदेश में कल से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आ जाएगी। इंदौर भोपाल में 2 जनवरी से अधिकतम पारे में उछाल आना शुरू हो जाएगा। जबकि न्यूनतम पारे में गिरावट बनी रहेगी। 5 जनवरी से अधिकतम तापमान में फिर उछाल आयेगा। लेकिन जनवरी के तीसरे सप्ताह में फिर से ठंड का असर देखा जा सकेगा।

 

इधर भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में जमा हो रहे बादल पश्चिमी हवाओं के दवाब से वहीं से टर्न लेकर उत्तर पूर्व की ओर से वापसी कर रहे हैं। इससे केरल तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र और तेलंगाना में बादल छाए रहेंगे।