WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 12 जून से मानसून का पदार्पण, उमस भरी गर्मी और 4 दिन, दक्षिण भारत में आज भारी बारिश

923
WhatsApp Image 2025 06 11 At 13.05.40

Weather Update: MP में 12 जून से मानसून का पदार्पण, उमस भरी गर्मी और 4 दिन, दक्षिण भारत में आज भारी बारिश

दिल्ली में भीषण गर्मी, पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 44 से 45 के बीच चलता रहेगा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में यूं तो मानसून प्रारंभिक चरण में प्रवेश कर गया है, खासकर उसका हल्का असर अभी दक्षिण और पश्चिम तथा मध्य क्षेत्र में है। यहां बादल पूर्व और दक्षिण दिशा से आ रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश से भी कुछ बादल पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन मानसून का असली समय 12 जून से शुरू हो रहा है जो प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक देगा। लगातार बारिश का सिलसिला अगले दो दिन में उत्तरी मध्य प्रदेश को छोड़कर होगा, इसके पश्चात प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी। सेटेलाइट द्वारा मानसून की जानकारी अनुसार 20 से 23 जून के बीच भारी से भारी बारिश की संभावना है।

मानसून का प्रभाव इस समय तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल की तरफ मुख्य रूप से पड़ रहा है। आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना है। इन बादलों का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर चल रहा है। जिसके चलते मध्य प्रदेश और गुजरात के हिस्सों में भी बादल पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में और उड़ीसा में भी कई स्थानों पर आज अच्छी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ के बादल ऊंचाई से गुजर रहे हैं। वहीं, कुछ बादलों का समूह उत्तराखंड से यूपी की तरफ भी बढ़ रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। अगले दो दिन में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी चमकदार बारिश की संभावना बन रही है। दिल्ली में अभी बारिश की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 44 से 45 के बीच चलता रहेगा।