WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत में उत्तर – पूर्व राज्यों से लेकर दक्षिण – पश्चिम तक मानसून छाया,MP में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा के आसार

1041

Weather Update: भारत में उत्तर – पूर्व राज्यों से लेकर दक्षिण – पश्चिम तक मानसून छाया,MP में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा के आसार

Weather Update: भारत में उत्तर – पूर्व राज्यों से लेकर दक्षिण – पश्चिम तक मानसून छाया हुआ है। MP में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं।

भारत में उत्तर – पश्चिम याने पश्चिमी बादलों की लहर कश्मीर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड होकर यूपी, बिहार के रास्ते मध्य प्रदेश में उतर रही है। वहीं उत्तर – पूर्व के बादल असम, अरुणाचल, मेघालय से होकर झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी मध्य प्रदेश की ओर चल रहे हैं। जबकि इन्हों बादलों का प्रवाह उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक तक बना हुआ है। केवल दक्षिण – पूर्व दिशा के बादल आंध्रा, तमिलनाडु और केरल की ओर अग्रसर है। इन सभी राज्यों में मानसून का असर जारी है। महाराष्ट्र में वर्षा का जोर ज्यादा रहेगा।

मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश कई स्थानों पर होगी, खासकर पूर्व से मध्य और पश्चिम की ओर इसका रुख रहेगा। दोपहर बाद मानसून अक्सर प्रभावी होगा।

भारत के पूर्व दिशा में एक साथ दो चक्रवात फिर आकार ले रहे हैं। इनसे भी भारत की पूर्वी दिशा में बादलों का जमाव बढ़ेगा।