WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल, 27 से 30 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

दक्षिण भारत में मानसून हावी रहेगा, वहीं उत्तर- पश्चिम भाग बारिश विहीन रह सकता है

1104
WhatsApp Image 2023 09 26 At 7.51.08 AM

Weather Update: MP में 10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल, 27 से 30 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पूर्वी दिशा में थाईलैंड वियतनाम के पास में एक चक्रवात सक्रिय है। जिसके कारण अगले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में बादल जमा होंगे, जहां से बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मध्य प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रह सकते हैं। खासकर पूर्व और दक्षिण भाग में बादल सक्रिय होंगे जबकि 27 से 30 सितंबर के बीच पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

बादलों संग बारिश का सिलसिला महाराष्ट्र से दक्षिण राज्यों में चलेगा। तमिलनाडु केरल में लगातार बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

संभावना है कि अगले दो दिन बाद भारत के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व विभाग में बारिश लगभग थम जाएगी और यहां तापमान बढ़ने लगेगा। सप्ताह के बीच में एक दो दिन बादल जाकर बारिश कर सकते हैं।