WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: महाराष्ट्र के पास नए चक्रवात का जन्म, MP में 21 तक बारिश के आसार

835

 

Weather Update: महाराष्ट्र के पास नए चक्रवात का जन्म, MP में 21 तक बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के पश्चिमी समुद्री हिस्से में बादलों का जमाव नए चक्रवात के रूप में पैदा हो गया है। फिलहाल चक्रवात पूर्ण आकार में नहीं है अभी इसकी दिशा भी तय नहीं है, लेकिन हवाओं का प्रभाव उसे अरब सागर की ओर धकेल रहा है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के रत्नागिरी से लेकर मुंबई तक तेज हवाओं के संग बारिश होगी। गुजरात का दक्षिणी हिस्सा भी प्रभावित होगा जहां पर कई स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है।

नए चक्रवात के प्रभाव से मध्य प्रदेश में बादलों का प्रवाह दक्षिण – पश्चिम से लेकर पूर्व की ओर बह रहा है। इससे झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, इंदौर, देवास, जबलपुर, आदि कतार वाले इलाकों में गहरे बादल छाएंगे और यहां अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

*अगले 1 महीने तक दक्षिण राज्यों को बादल घेरेंगे* 

इसकी मुख्य वजह होगी फिलिपींस के पास दो चक्रवाती बादलों के घेरों का जमाव, जो भारत के दक्षिणी राज्यों की ओर बढ़ते रहेंगे।