WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: श्रीलंका के पास नए चक्रवात का उदय, MP में आज से 3 दिन बारिश का रहेगा खतरा

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और हिमपात की संभावना

2079
WhatsApp Image 2023 11 29 At 11.24.06

Weather Update: श्रीलंका के पास नए चक्रवात का उदय, MP में आज से 3 दिन बारिश का रहेगा खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में अभी हवाएं पश्चिम से पूर्व और दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर बह रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना रहेगी, बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी या सामान्य बारिश की संभावना अगले तीन दिन तक बनी रहेगी। 3 दिसंबर से न्यूनतम पारे में तेजी से गिरावट आएगी जो 16 डिग्री से गिरकर 11, 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और हिमपात की संभावना बनी रहेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राजस्थान में बादल रहेंगे।

दक्षिण पश्चिमी हवाओं संग बादलों का रैला भारत से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर कूच कर रहा हैं। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना रहेगी।

एक नए चक्रवात का उदय श्रीलंका के पास हो गया है। संभावना है यह आकार लेगा। अगले दो-तीन दिन में इसके बारे में स्पष्ट पता चल जाएगा कि इसका रुख किधर होगा।