WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: नया चक्रवात बना,गुजरात अलर्ट पर,पाकिस्तान और भारत के राज्यों को हो सकता है भारी नुकसान,MP में मौसम खुला रहेगा

1151

Weather Update: नया चक्रवात बना,गुजरात अलर्ट पर,पाकिस्तान और भारत के राज्यों को हो सकता है भारी नुकसान,MP में मौसम खुला रहेगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से निकले चक्राकार बादलों का समूह गुजरात में जाकर कहर बरपा रहा है, लेकिन अब वही बादलों का घेरा एक बड़े चक्रवात में तब्दील हो रहा है। ये और भी गंभीर है, इससे गुजरात में भारी बारिश का असर चलता रहेगा।।साथ ही पाकिस्तान के दक्षिणी भाग से लेकर यह भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों राजस्थान, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, लद्दाख को भी प्रभावित कर रहा है।

आज शाम तक चक्रवात पूर्ण आकार में आने की संभावना है, जिसके बाद यह पाकिस्तान और राजस्थान से होकर उत्तर भारत में घुसेगा।

मध्य प्रदेश में आज भी दिन में मौसम खुला रहेगा। दोपहर बाद बादलों का साया नजर आएगा और उत्तर पूर्व दिशा में बारिश की संभावना रहेगी। कल की तरह ही आज शाम तक बादल पश्चिम की ओर बढ़ेंगे जो कहीं-कहीं बारिश कर सकते हैं।

भारत में आज उत्तर भारत में बादल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली में बारिश की संभावना है। इधर ओडीशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।