WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: श्रीलंका में बना नया चक्रवात, पूर्वी चक्रवात “सेन्यार” वापस रवाना, वियतनाम में अंतिम सांस लेगा खतरनाक “बर्बेना” चक्रवात,MP में कल से फिर बढ़ेगी ठंड

753
WhatsApp Image 2025 11 27 At 8.35.46 AM

Weather Update: श्रीलंका में बना नया चक्रवात, पूर्वी चक्रवात “सेन्यार” वापस रवाना, वियतनाम में अंतिम सांस लेगा खतरनाक “बर्बेना” चक्रवात,MP में कल से फिर बढ़ेगी ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण महासागर की दक्षिण – पूर्व दिशा में एक साथ तीन चक्रवात नजर आ रहे हैं जिसमें ताजा चक्रवात श्रीलंका में कल उदय हुआ है, इसके अगले 24 घंटे में बड़ा आकार लेने की संभावना है। अभी इसका असर पूरे श्रीलंका में धमाल मचा रहा है। साथ ही तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश करेगा।

इसके नीचे कुआलालंपुर में सेन्यार नामक चक्रवात है जो भारत के बजाय वापस टर्न पूर्व दिशा में लौट रहा है और 28 नवंबर को इसका बिखराव मलेशिया के नजदीक होगा।

इधर तीसरा चक्रवात फिलिपींस से गुजरते हुए वियतनाम तक पहुंच रहा है, यह है वर्बेना चक्रवात। यह आज 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदल जाएगा, लेकिन 2 दिसंबर को वियतनाम के नजदीक पहुंचकर दम तोड़ देगा। उक्त दोनों चक्रवात से बंगाल की खाड़ी में खासे बादल इकट्ठा होंगे जो भारत के तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल तक अपना असर दिखाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ के बादल दुबई से होकर अफगानिस्तान की तरफ बढ़ते हुए उत्तर भारत के शीर्ष से गुजरने वाले हैं। इससे यहां तेज ठंड का असर बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली भी ठंड से बेजार होंगे। इधर राजस्थान में कई जगह कोहरा छाया है।

मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम बादलों की लहर भोपाल, रीवा, सतना, जबलपुर आदि स्थानों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के रास्ते उत्तर पूर्व की ओर कूच कर रहे हैं। इससे इंदौर में आज बादल कम हो जाएंगे, इसलिए कल से 2 डिग्री तापमान में फिर गिरावट आ जाएगी। मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी हवाओं का असर कम हो जाएगा, जबकि पश्चिमी हवाएं प्रदेश के निचले हिस्से को भी कल से ठंड का असर फिर से कराएगी।