WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 15 फरवरी से बढ़ेगा रात का तापमान, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से तेज़ हवाओं का असर

404

Weather Update: MP में 15 फरवरी से बढ़ेगा रात का तापमान, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से तेज़ हवाओं का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में रातें ठंडी चल रही हैं जबकि दिन में तापमान 29/30 डिग्री तक हो गया है। केवल जबलपुर सहित उत्तर – पूर्वी हिस्से में ठंड का असर ज्यादा है, जहां रात का तापमान 8/9 डिग्री तक चल रहा है। दूसरे क्रम पर ग्वालियर है जहां रात का तापमान 10/11 डिग्री के आसपास है। यहां दिन में गर्मी से राहत है अधिकतम तापमान 26 डिग्री है। भोपाल में रात में 12/11 डिग्री और इंदौर में रात का तापमान 12 डिग्री चल रहा है। जबकि दिन में तापमान 28/29 डिग्री है।

मध्य प्रदेश में 16 फरवरी से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने लगेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो रात का 18/19 डिग्री तक आने की संभावना है। प्रदेश में फरवरी अंत तक मौसम खुला रह सकता है।

उत्तर भारत अभी भी ठंड से काँप रहा है क्योंकि यहां पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का प्रभाव पड़ रहा है। विक्षोभ का असर कल से बढ़ेगा। घने बादल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तक छाएंगे। लद्दाख में कल रात से बर्फबारी हो सकती है जबकि हिमाचल और कश्मीर में हल्की बारिश या पहाड़ों पर बर्फ गिरने के हालात बन सकते हैं। 16 फरवरी के बाद उत्तर भारत में भी मौसम खुल सकता है।

दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में बादलों का आगमन पूर्व दिशा से चल रहा है। तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में और केरल में अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।