WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज बारिश की संभावना, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश! 

868

Weather Update: MP में आज बारिश की संभावना, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश! 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसून का चक्र आज भारत के मध्य में ज्यादा स्थिर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर से बादलों का समूह भारी वर्षा करते हुए हिमाचल प्रदेश और पंजाब की तरफ रुख कर सकता है। वहीं, उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली होकर उत्तर- पूर्वी राजस्थान को प्रभावित कर सकता है।

मध्य प्रदेश के मध्य में खासकर भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, अशोक नगर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा में मानसून की बारिश हो सकती है। मध्य से पश्चिम की ओर खिसक रहे बादलों से दोपहर में इंदौर, शाजापुर, देवास, गुना, राजगढ़ में भी बारिश संभावित है।

शेष भारत में मौसम सामान्य, बादल नुमा रह सकता है। गुजरात, तमिलनाडु में धूप खिलेगी।