WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: प्री मानसून 30 मई तक आधे भारत में ,MP में अगले सप्ताह से बारिश की शुरुआत, अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक!

11132

Weather Update: प्री मानसून 30 मई तक आधे भारत में ,MP में अगले सप्ताह से बारिश की शुरुआत, अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर से उत्तर पूर्व की ओर बादलों का चक्र चल रहा है। इससे दक्षिण राज्यों सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वी राज्यों तक बादलों का बवंडर चल रहा है। कई जगह बारिश हो सकती है। इससे प्री मानसून की संभावना को बल मिल रहा है जो दक्षिण में अभी असरकारक है और तेजी के उत्तर पूर्व की ओर उठते हुए मई के अंत में पश्चिमी हवाओं के साथ मिलकर दिल्ली और उत्तर भारत तक असर करेगा।

मध्य प्रदेश में बादलों का क्रम अभी जारी है। रोज शाम को बादलों का असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। केवल उत्तरी भाग को छोड़कर बादल सभी दूर छाए हुए हैं। कुछ जगह बारिश की संभावनाएं भी हैं। दक्षिण से आ रहे हैं बादल मध्य प्रदेश में घुसकर पूर्व की ओर मुड़ रहे हैं। इससे प्रभावित इलाकों में बारिश हो सकती है।

अगले सप्ताह प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून की स्थिति पैदा हो जाएगी। अधिकतम तापमान को लेकर मौसम की कई ऑनलाइन साइट अपना अलग-अलग आकलन बता रही है। रोहिणी गलने की संभावना बढ़ रही है। लेकिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है जिससे तेज धूप का मिश्रण उमस पैदा करेगा।

आज दक्षिण में केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना रहेगी। मानसून पूर्व की बारिश दक्षिण के केरल और तमिलनाडु राज्यों से शुरू होकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्वी महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में असर दिखाएगी।