WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दक्षिण राज्यों में शुरू हुई प्री मानसून बारिश, 26 मई से मुंबई में, 29 मई से MP में हो सकता है पदार्पण!

2479

Weather Update: दक्षिण राज्यों में शुरू हुई प्री मानसून बारिश, 26 मई से मुंबई में, 29 मई से MP में हो सकता है पदार्पण!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर में मानसूनी बादल तेजी से इकट्ठा हो रहे हैं और उन्होंने दक्षिण राज्यों में प्री मानसून बारिश भी शुरू कर दी है। केरल, तमिलनाडु में कई जगह भारी बारिश का अनुमान है। वहीं कर्नाटक, आंध्रा, तेलंगाना में भी कई जगह बारिश का अनुमान है।

दक्षिणी हवाएं दक्षिण राज्यों से ओडिसा, छत्तीसगढ़, बंगाल, झारखंड से बिहार की ओर बादलों को बहा रही है, इसलिए इन राज्यों में बारिश की भी संभावना रहेगी।

दक्षिणी प्री मानसून 26 मई तक महाराष्ट्र में पहुंच सकता है और 29 मई से मध्य प्रदेश में इसका पदार्पण हो सकता है।

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादलों का चक्र विद्यमान है। इसलिए मध्य प्रदेश में दक्षिण और पश्चिम की मिश्रित हवाओं से बादल दोपहर बाद रंग दिखा सकते हैं। प्रदेश में 40, 41 डिग्री अधिकतम तापमान अभी बना रहेगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चक्राकार होने से हवाएं ऊंचाई से गुजर रही हैं। इसलिए आज लद्दाख, कश्मीर में प्रभाव से बादल छाएंगे, बारिश की संभावना रहेगी। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।