WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: UP और उत्तराखंड में आज फिर बारिश का तांडव, MP में बारिश की संभावना 

528

Weather Update: UP और उत्तराखंड में आज फिर बारिश का तांडव, MP में बारिश की संभावना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बादलों का उत्तर – पूर्व दिशा का घेरा आज UP से उत्तराखंड की ओर घूम रहा है। उत्तराखंड में आज उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, सम्भल, गाजियाबाद, पीलीभीत, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, बागपत, प्रयागराज, लखनऊ आदि स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना रहेगी।

उत्तर पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल, बिहार, झारखंड, बंगाल में आंशिक वर्षा होगी। छत्तीसगढ़ तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, आंध्रा में भी कई जगह भारी बारिश होगी। केरल और तमिलनाडु में आंशिक टुकड़ों में बारिश होगी। जबकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है।

गुजरात, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, कश्मीर, लद्दाख में मौसम लगभग खुला रहेगा। हिमाचल के पूर्वी हिस्से में बारिश संभावित है।

मध्य प्रदेश में आज पूर्वी हिस्से सिंगरौली, सीधी, रीवा, शहडोल, पन्ना, सतना, कटनी में तेज बारिश की संभावना है। जबलपुर, इंदौर, भोपाल, भिंड, ग्वालियर बेल्ट में हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है।