WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दिल्ली सहित पूर्वी राज्यों में आज बारिश, MP में कल बारिश के आसार 

299

Weather Update: दिल्ली सहित पूर्वी राज्यों में आज बारिश, MP में कल बारिश के आसार 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी है। कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज बारिश होगी, जबकि लद्दाख में आज भी बर्फबारी है और उत्तराखंड तथा यूपी में आंशिक वर्षा हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है।

पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल सहित सभी पूर्वी राज्यों में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, बंगाल, बिहार में भी बारिश की संभावना है। इधर दक्षिण में आंध्रा, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज बारिश आकाशीय बिजली गिरने के साथ हो सकती है।

गुजरात, महाराष्ट्र में अभी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन पश्चिमी हवाओं से कल एक डिग्री तापमान कम रह सकता है।

मध्य प्रदेश में मौसम लगभग साफ रहेगा। दोपहर बाद बादल उत्तर पश्चिम भाग में छाने लगेंगे। कल गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गुजरते बादल बारिश कर सकते हैं। कल अधिकतम तापमान जबलपुर में 43 से 41, ग्वालियर में भोपाल के 41 से 40, ग्वालियर में 43 से 40 और इंदौर में 40 डिग्री रहने की संभावना है।