WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में बारिश 5 अक्टूबर तक, चक्रवात के असर से बादलों का झुकाव भारत की ओर

10221

Weather Update: MP में बारिश 5 अक्टूबर तक, चक्रवात के असर से बादलों का झुकाव भारत की ओर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पूर्वी चक्रवात चाइना के हांगकांग के नजदीक आकर टर्न लेगा और कोहसिओंग और ताइपेई से उत्तर पूर्व की ओर मुड़ जाएगा। चक्रवात के फिलहाल हांगकांग की तरफ आने के कारण बादलों का घुमाओ भारत की ओर हनोई से टर्न लेकर बंगाल की खाड़ी की तरफ हो रहा है जिससे भारत के पूर्वी राज्यों से बादल बांग्लादेश होते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ से उत्तर- पश्चिम की ओर अग्रसर है।

इधर दक्षिण भारत को बादलों की आवक पूर्वी दिशा से मिल रही है। केरल, कर्नाटक से बादल महाराष्ट्र को छू रहे हैं। जबकि पश्चिमी हवाओं संग मिलकर बादल गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक फैल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में बादल दो दिशाओं उत्तर पूर्व और पश्चिम से अभी भी आ रहे हैं जिससे आज भी कई जगह अचानक और तेज बारिश होगी। केवल उत्तरी भाग में मौसम कमजोर रहेगा। 5 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। बीच-बीच में मौसम खुला भी रहेगा।

आगामी संभावनाओं को देखते हुए लगता है दक्षिण भारत में पश्चिम दिशा तक बादल उठते हुए केरल कर्नाटक और महाराष्ट्र तक बारिश करेंगे। इसके असर से गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना 15 अक्टूबर तक भी बनी रह सकती है।

इधर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी नहीं है क्योंकि हवाएं पश्चिम से आकर भारत के शीर्ष से गुजरते हुए पूर्व की ओर जा रही है इसलिए अगले सप्ताह तक उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना न के बराबर रहेगी।