WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज से कुछ स्थानों पर बारिश का दौर,तापमान में होगी गिरावट

पूरे 15 दिन बादलों की जकड में रहेंगे कई राज्य

1313
WhatsApp Image 2023 03 14 At 7.49.21 AM 1 696x595

Weather Update: MP में आज से कुछ स्थानों पर बारिश का दौर,तापमान में होगी गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज से कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होगा। 16 से 20 मार्च के बीच अनेक स्थानों पर वर्षा की सम्भावना है।

दक्षिण अफ्रीका से अरब देशो से होकर पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत में पहुंचा गया है। इससे कई राज्यों में असर शुरू हो गया है। उत्तर से दक्षिण तक बादल का रैला भारत के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भाग की ओर बढ़ रहा है जिससे उत्तर-पूर्व में भी बारिश की स्थिति बन रही है। बहरहाल गुजरात और राजस्थान से बादल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखण्ड, ओडिसा में घुस रहे हैं। जबकि कल से पंजाब, हरियाणा, हिमांचल, कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी की ओर रुख करेंगे। बाद में बादल दक्षिण राज्यों में भी घुसेंगे।

मध्य प्रदेश में आज से कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होगा। 16 से 20 मार्च के बीच अनेक स्थानों पर वर्षा की सम्भावना है। बादल गरज के साथ बरसेंगे कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। इससे अगले 48 तापमान की कमी आना शुरू हो जाएगी। अगले 15 दिनों तक बादल छाने की सम्भावना है।