WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले सप्ताह बारिश के साथ गर्मी में राहत 

590

Weather Update: MP में अगले सप्ताह बारिश के साथ गर्मी में राहत 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम में आमूलचूल परिवर्तन आया है, दक्षिण पश्चिम से चल रहे विक्षोभ के बादल अब पश्चिम के रास्ते भारत पहुंच रहे हैं। ये बादल पहले मध्य और दक्षिण अफ्रीका से होते हुए भारत के शीर्ष से गुजर रहे थे। अब इनका प्रवेश राजस्थान के रास्ते हुआ है जो अगले सप्ताह मध्य प्रदेश की ओर से पूर्व की ओर जाने लगेंगे।

मौसमी हवाओं के परिवर्तन से भारत में आज कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में तेज बारिश, बर्फबारी होगी। पंजाब में हल्की बारिश के साथ बादल राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से यूपी होते हुए पूर्व दिशा की ओर जाएंगे। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। यहां भी अगले 72 घंटों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान से बादलों के तेज गति से गुजरने से तापमान में जयपुर, जोधपुर, सहित मध्य क्षेत्र में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके में भी बादल नजर आयेंगे।

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अब तापमान बढ़ेगा नहीं, बल्कि तीसरे दिन से इसमें कमी होने लगेगी। अगले सप्ताह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलों की संभावना रहेगी। इससे अधिकतम तापमान 32/33 डिग्री तक पहुंच सकता है जो अभी 36/37 तक आ गया है।

आज पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। बिहार, असम, अरुणाचल, बंगाल आदि में अनायास वर्षा हो सकती है। इस नए समीकरण से दक्षिण में पूर्वी हवाओं पर उल्टा असर हो रहा है। तमिलनाडु, आंध्रा में भी अधिकतम तापमान लुढ़क सकता है।