WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 21 नवंबर से ठंड में राहत, MP में अगले 2 दिन चल सकती है शीत लहर

839

Weather Update: 21 नवंबर से ठंड में राहत, MP में अगले 2 दिन चल सकती है शीत लहर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं के निरंतर प्रवाह से उत्तर भारत सहित मध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तक ठंड का असर चल रहा है। उत्तर भारत के चार प्रमुख पहाड़ी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 17, श्रीनगर में माइनस 3, शिमला में 3 और देहरादून में 9 डिग्री चल रहा है। जबकि दिल्ली में प्रदूषण के कारण धुन्ध के बीच 12/13 डिग्री न्यूनतम तापमान है। दिल्ली से बेहतर ठंड पंजाब में है जहां 2 डिग्री पारा कम है। जबकि यूपी, बिहार में अभी शीत लहर की संभावना नहीं है।
मध्य प्रदेश में दिल्ली की अपेक्षा अधिक ठंड है। यहां 20 नवंबर तक अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी। अगले दो दिन में शीत लहर भी चल सकती है। अभी ग्वालियर में 12, भोपाल में 12/11, इंदौर में 10 और जबलपुर में 9 डिग्री तापमान रहेगा। दक्षिणी हवाओं का दबाव 21 नवंबर से बढ़ेगा जब मध्य प्रदेश में 4/5 डिग्री तापमान में उछाल आएगा। महाराष्ट्र में बादल छाने लगेंगे। 22/23 नवंबर को मुंबई में बारिश की संभावना हो सकती है।
दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु में मौसम बारिश का हो चुका है। अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना रहेगी। साथ ही कर्नाटक के पश्चिमी क्षेत्र में भी बारिश की संभावना रहेगी। सर्वाधिक बारिश तमिलनाडु और आंध्रा में हो सकती है। यहां 18 से 25 नवंबर तक बादलों का रौद्र रूप दिखाई दे सकता है।