WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी और बारिश,MP में मौसम आज साफ, तापमान में होगी 2 डिग्री बढ़ोतरी 

990

Weather Update: लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी और बारिश,MP में मौसम आज साफ, तापमान में होगी 2 डिग्री बढ़ोतरी 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तर में लद्दाख और कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी का आलम रहेगा। यहां के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इसलिए आज से लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रात का पारा काफी नीचे है और घूमने के लिहाज से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की आबो हवा सुकून दे सकती है।

इधर भारत के पूर्वी भाग में क्रिस्टीन चक्रवात जो कि वियतनाम से आगे समाप्ति की ओर अग्रसर है। इसका प्रभाव अभी भी आसपास के राज्यों से लेकर चीन तक चल रहा है। पास ही एक और चक्रवात लियोन मनीला के पास विशाल रूप से आगे बढ़ रहा है। हालांकि वह भारत की तरफ ना आते हुए उत्तरी दिशा चाइना के ताइपे और शंघाई को छूते हुए टोक्यो की कूच कर जाएगा। उक्त देशों में यह क़हर ढाएगा। इसकी गति 150 किलो मीटर प्रति घंटे की है। लेकिन इसके असर से दक्षिणी समुद्र में बादलों का बहाव भारत की ओर जरूर बढ़ सकता है इस तरह लियोन और क्रिस्टीन के बादल भारत के दक्षिणी राज्यों को प्रभावित करते रहेंगे।

मध्य प्रदेश में मौसम आज साफ रहेगा। लेकिन पूर्वी भाग में बारिश की स्थिति आज भी रहेगी। खासकर रीवा,सतना, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया,कटनी, अनूपपुर प्रभावित हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश में कल से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी 2 डिग्री तापमान यानी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री हो सकता है, वहीं रात के तापमान में भी दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।