WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, 12 राज्यों में कोहरा, श्रीलंका के पास नए चक्रवात की आहट, MP में कल से तीखी होगी ठंड

409

Weather Update: उत्तर भारत में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, 12 राज्यों में कोहरा, श्रीलंका के पास नए चक्रवात की आहट, MP में कल से तीखी होगी ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में ठंड के तीखे तेवर हैं। लेह में लगातार बर्फबारी से न्यूनतम पारा यहां माइनस 22, कश्मीर, श्रीनगर में माइनस 8, हिमाचल, शिमला में माइनस 2, उत्तराखंड केदारनाथ में 2, पंजाब, अमृतसर में 1, हरियाणा, करनाल में 4, दिल्ली में 6 डिग्री हो गया है। राजस्थान, जयपुर में 4, यूपी, प्रयागराज में 4 डिग्री है।

आज भारत के 12 राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान (उत्तर – पूर्वी भाग), बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड में घना कोहरा रहा। आंशिक असर उड़ीसा, आंध्रा, तेलंगाना में भी रहा है। बेहद कम कहीं कहीं महाराष्ट्र में भी हल्का कोहरा रहा है।

ठंड का तीखा असर मध्य प्रदेश में भी निरंतर चल रहा है। पश्चिमी हवाओं का असर राजस्थान से मध्य प्रदेश को भी मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान ग्वालियर 2, जबलपुर 7, भोपाल 7, इंदौर 9 डिग्री के आसपास चल रहा है। अगले 3 दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है।

श्रीलंका के पास कल रात से नए चक्रवात ने आहट दी है अभी यह दिशाहीन है और 30 km प्रति घंटे की रफ्तार में है। दक्षिण महासागर में अन्य दो चक्रवात भी सक्रिय हैं।