WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तरी पहाड़ों पर नवंबर अंत में बर्फबारी, MP में पूरे सप्ताह ठंड, दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना

870

Weather Update: उत्तरी पहाड़ों पर नवंबर अंत में बर्फबारी, MP में पूरे सप्ताह ठंड, दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तरी पहाड़ों पर इस माह में बर्फबारी नहीं हुई है। इसकी संभावना नवंबर महीने के अंत में दिखाई दे रही है। अक्टूबर में बर्फबारी हुई थी जिसके कारण ठंडा माहौल अभी तक चल रहा है। पश्चिमी हवाओं से ही उत्तर भारत के कई राज्यों और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तक ठंड की स्थिति बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के बादल भारत के शीर्ष से होकर गुजर रहे हैं। माह के अंतिम दिनों में लद्दाख में और दिसंबर में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। इसलिए अभी 7 दिन बाद तापमान में उछाल आएगा जो फिर माह के अंत तक बना रहेगा।

मध्य प्रदेश में अगले 7 दिनों तक तापमान में कमी रहेगी खासकर अगले तीन दिन तक तापमान में 1 से 2 डिग्री कमी आने वाली है, खासकर इंदौर से लेकर जबलपुर के बीच में तापमान 7 से 9 डिग्री तक जा सकता है। अगले सप्ताह बादल भी छाएंगे जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना भी बन रही है।

भारत की पूर्वी दिशा में फंग वोंग नामक तूफान आज समाप्त हो जाएगा। जबकि दक्षिण महासागर में फिर एक चक्रवात बनने की संभावना नजर आ रही है।