WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज से 3 डिग्री तापमान गिरेगा, रविवार- सोमवार को छाएंगे बादल

2588
https://staging.mediawala.in/seeing-the-tiger-the-leopard-climbed-the-tree-video-of-the-forest-of-panna-tiger-reserve/

Weather Update: MP में आज से 3 डिग्री तापमान गिरेगा, रविवार- सोमवार को छाएंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में आज से ठंड का गहरा असर होगा। एकदम से 3 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी, ठंडी हवाओं से ठिठूरन बढ़ेगी। रविवार से बादल छाने लगेंगे, सोमवार को गहरे बादल छाएंगे।

पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रभाव राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और उत्तर प्रदेश, बिहार में दिखाई देगा। बादलों की या लहर पश्चिम से निकलकर पूर्व की ओर बह रही है।

उत्तर भारत में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा लेकिन शनिवार से यहां बादलों का जमघट शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी का सिलसिला पहाड़ी राज्यों में शुरू हो सकता है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में रविवार सोमवार को बारिश की संभावना बन सकती है। भारत के शेष राज्यों में मौसम लगभग साफ रहेगा।

बाघ को देख, पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल का वीडियो!