WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP सहित उत्तर भारत में कल से 3 डिग्री तापमान गिरेगा

883
WhatsApp Image 2023 02 11 At 8.00.46 AM

Weather Update: MP सहित उत्तर भारत में कल से 3 डिग्री तापमान गिरेगा

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

पूरे उत्तर भारत, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सीधे तीन डिग्री तापमान गिरने की सम्भावना प्रबल है। ऐसा इसलिए कि पश्चिमी हवाओं की दिशा भारत में सीधे उत्तर-पूर्व के होने से होगा। इससे दिन और रात के पारे में गिरावट होगी।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन ठण्ड होने के बाद तापमान में अधिकता दो दिन बाद से ही शुरू हो जाएगी। 14 फरवरी से 4 से 5 डिग्री अधिकतम तापमान हो सकता है जबकि रात को यह 3 से 4 बढ़ सकता है।

कश्मीर में आज से बर्फ़बारी कम हो जाएगी, कल से मौसम साफ़ रहेगा लेकिन लद्दाख में बर्फ़बारी जारी रहेगी। आज हिमांचल और उत्तराखंड में बारिश रहेगी जबकि पंजाब, हरियाणा दिल्ली में हलके बादल छाएंगे।

दक्षिण राज्यों में बादल छाएंगे यहाँ हवा उत्तर-पूर्वी बह रही है।