WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश में गिरेगा तापमान, 31 मार्च से फिर बढ़ेगी गर्मी

690
Weather Update

Weather Update: अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश में गिरेगा तापमान, 31 मार्च से फिर बढ़ेगी गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे बाद पश्चिमी हवाओं से मौसम परिवर्तित होगा।

यहां असर इस प्रकार होगा 28 मार्च से –

इंदौर में 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी और 31 मार्च से तापमान में तेजी से 4 डिग्री उछाल भी आयेगा। दक्षिण से गर्म हवाओं के साथ बादल छाएंगे।

ग्वालियर में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम में 4 से 6 डिग्री गिरावट रात को ठंड का एहसास कराएगी। यहां भी 31 मार्च से तापमान बढ़ेगा।

भोपाल में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तापमान में कमी आएगी।

Also Read: Student Died : OLA स्कूटी से यूनिवर्सिटी जा रहे MSC के छात्र को ट्रक ने कुचला,मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जबकि जबलपुर में 29 और 30 मार्च को तापमान में गिरावट आएगी लेकिन 31 मार्च से बादलों संग गर्मी बढ़ेगी।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है यहां पर भारत के पास ही चक्रवाती घेरा बन रहा है जो अगले तीन दिन तक लद्दाख में बर्फबारी करेगा। कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम में ठंडक घुली रहेगी।

पंजाब दिल्ली हरियाणा में 28 से 30 मार्च तक पश्चिमी ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी।

राजस्थान में कल से ही तापमान में गिरावट अगले तीन से चार दिन तक रहेगी इसके बाद यहां भी गर्मी सिर उठाएगी।

दक्षिण महासागर में पूर्व से आए बादलों का जखीरा बन रहा है। यहां आज से बादल केरल में बारिश करते हुए, कर्नाटक में बारिश करेंगे, बाद में आगे बढ़ते हुए मुंबई सहित मध्य प्रदेश की ओर 31 मार्च तक बढ़ेंगे। दक्षिण गुजरात में भी 30 मार्च से बादल छाएंगे।

Also Read: Instruction of Apollo Hospitals : सुप्रीम कोर्ट का आदेश, Apollo गरीबों का मुफ्त इलाज करे, नहीं तो AIIMS को सौंप देंगे!