WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 13 से 16 मई में तापमान 45 डिग्री तक! कई राज्यों में आज अचानक वर्षा के आसार

516

Weather Update: MP में 13 से 16 मई में तापमान 45 डिग्री तक! कई राज्यों में आज अचानक वर्षा के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर -पूर्व से बंगाल की खाड़ी से उतर रहे बादल आज उड़ीसा के पूर्वी तट पर धमाल करेंगे। ये बादल यूपी, बिहार, असम, अरुणाचल, बंगाल से होकर झारखंड, छग, एमपी से नीचे उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहे हैं, जहां उसके उत्तरी भाग में भारी वर्षा की संभावना है। बादलों की इस चैनल से राज्यों में अचानक वर्षा भी हो रही है। इससे दक्षिण में तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में भी कई जगह तेज बारिश की संभावना भी है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हुआ है फिर भी कश्मीर में बादल बिजली के साथ तेज वर्षा कर सकते हैं। लेह और आसपास बर्फबारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी से बादल गुजरते रहेंगे। विक्षोभ के आते असर से 4- 5 मई से बारिश की संभावना उत्तर भारत में बनेगी, जो दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश को भी प्रभावित करेगी।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में नियंत्रण रहेगा। आज इंदौर में 39, भोपाल में 39, ग्वालियर में 38 और जबलपुर में 35 डिग्री तापमान रहेगा। बादलों के चलते भोपाल, जबलपुर संभाग में अचानक बारिश की संभावना भी बन रही है।

प्रदेश के कल से फिर तापमान 40 डिग्री तक जाएगा, अगले 12 मई तक इसमें फेरबदल होगा लेकिन 13 से 16 मई के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान फिर भीषण गर्मी से जलेगा। इसी तरह रात में न्यूनतम तापमान भी ग्वालियर में 21 से बढ़कर 30, भोपाल में 22 से 29, जबलपुर में 21 से 30 और इंदौर में 24 से 26 तक जाएगा।