WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:.MP में 3 दिन बाद तापमान में वृद्धि, उत्तर भारत में छाएंगे बादल, कोलकाता क्रिकेट मैच में हो सकती है हल्की बारिश

547

Weather Update:.MP में 3 दिन बाद तापमान में वृद्धि, उत्तर भारत में छाएंगे बादल, कोलकाता क्रिकेट मैच में हो सकती है हल्की बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी होने से सुबह ठंड रहेगी, लेकिन अधिकतम तापमान में कल से वृद्धि शुरू होने लगेगी। जबलपुर में रात का तापमान कल से कम होगा और ठंडी हवाएं अगले 3 दिन तक चलेंगी,वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 17/16 डिग्री चलेगा जिसमें उछाल 5 मार्च से आयेगा। तब अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। इंदौर भोपाल में एक दो डिग्री के अंतर से दो तीन दिन न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी, 4 मार्च से अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री तक जाएगा।

उत्तर भारत में दो दिन बाद से बादल असर दिखाएंगे। यहां पश्चिमी देश सूडान के रास्ते बादलों की लहर अरब देशों से होते हुए ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए कश्मीर, पंजाब में प्रवेश करेगी। 4 मार्च से यहां घने बादल छाएंगे और बारिश की संभावना बढ़ेगी। लद्दाख के लेह में 6 मार्च से बर्फ गिरेगी।

पश्चिमी हवाओं संग बादलों का फैलाव आज छग, झारखंड होते हुए बंगाल से गुजर रहा है। कोलकाता में होने वाले क्रिकेट मैच पर बादल हल्का असर बारिश से डाल सकते हैं।