WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी हवाओं का असर कम, पूर्वी हवाओं का असर महाराष्ट्र तक, MP में मध्य से पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना

553

Weather Update: पश्चिमी हवाओं का असर कम, पूर्वी हवाओं का असर महाराष्ट्र तक, MP में मध्य से पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब फीका पड़ गया है, यहां बादल शीर्ष से होकर गुजर रहे हैं। इसलिए लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। वहीं बादलों की एक चैनल अब भी राजस्थान के रास्ते मध्यप्रदेश के उत्तर से मध्य और मध्य से पूर्व की ओर चल रही है इसका असर भी कल से कम हो जाएगा। यूपी में बारिश का दौर थम सकता है, बिहार में आंशिक बारिश होगी।

 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी भाग में दोपहर बाद बादल छाएंगे, शाम तक हल्की बारिश की संभावना रहेगी। जबकि ग्वालियर से भोपाल के रास्ते बादलों का प्रवाह सागर जबलपुर दिशा में रहेगा जहां बारिश की संभावना रहेगी। अगले 24 घंटों में तापमान में और वृद्धि होगी। 5 डिग्री तापमान उत्तरी भाग में बढ़ जाएगा। जबलपुर में 2 डिग्री वृद्धि होगी। अभी बादलों का दौर प्रदेश में मध्य – पूर्वी भाग में चलता रहेगा।

बंगाल की खाड़ी से पूर्व से पश्चिम की ओर बादल चल पड़े हैं और पश्चिमी हवाओं का असर कम हो गया है। उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कई जगह बारिश होगी। तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में और केरल में भी बारिश होगी। कर्नाटक में घने बादल रहेंगे।