WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज चौतरफा भारी बारिश की संभावना, मुंबई में 3 अगस्त तक रहेगा बारिश का जोर!

6054

Weather Update: MP में आज चौतरफा भारी बारिश की संभावना, मुंबई में 3 अगस्त तक रहेगा बारिश का जोर!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। प्रदेश में आज उत्तर – पूर्व हिस्से से बादलों का जत्था दक्षिण पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा, जिससे रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, सिंगरोली, उमरिया, मंडला, सागर, जबलपुर,रायसेन, होशंगाबाद, भोपाल, सीहोर, हरदा, छिंदवाड़ा, दोपहर बाद इंदौर, देवास धार, खरगौन सहित कई इलाके प्रभावित हो सकते हैं। उत्तर पश्चिम भाग में सामान्य या रिमझिम वर्षा होगी। कुछ ऐसी ही संभावना कल भी हो सकती है।

भारत में बादलों का घेरा अभी भी उत्तर- पूर्व से पश्चिम की ओर बना हुआ है। दक्षिणी भारत के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी होते हुए बादलों का रैला उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तेलंगाना,आंध्र प्रदेश, गुजरात,कर्नाटक और महाराष्ट्र को सतत प्रभावित कर रहा है।

महाराष्ट्र में आज भी पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई की स्थिति 3 अगस्त तक नाजुक रहने की संभावना है। यहां बीच-बीच में यहां कई बार भारी बारिश का दौर चलेगा।

आगामी दिनों में भी भारत के उत्तर पूर्वी छोर से मानसून सतत जारी रहेगा। चीन में घुसा चक्रवात आज समाप्त हो जाएगा, लेकिन उसके असर से बादलों का प्रभाव भारत की ओर ही पड़ रहा है।