WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 4 दिनों तक और मुंबई में लगातार हो सकती है बारिश!

4690

Weather Update: MP में अगले 4 दिनों तक और मुंबई में लगातार हो सकती है बारिश!

 

भारत के उत्तर पश्चिम भाग से आ रहे बादल मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अगले तीन से चार दिनों तक बारिश कर सकते हैं। यह बादल मानसूनी नहीं है, इसलिए तापमान में गिरावट भी आ रही है। क्योंकि मानसूनी बादल भारत के दक्षिण पूर्वी भाग से उठ रहे हैं जो अभी महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। यह अभी मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा से लगकर गुजर रहे हैं। मध्य प्रदेश में इसका असर 16 जून के बाद ही होगा।

इंदौर में कल से 2 दिन बारिश की संभावना रहेगी, खासे बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान अब 38 डिग्री पर आ गया है जो अभी कुछ दिन परिवर्तित रहेगा, उसके बाद 37 डिग्री तक उतर आएगा। जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री परिवर्तन होगा।

 

भोपाल में आज संभावना रहेगी बारिश की। यहां भी एक सप्ताह तक पश्चिमी बादलों की उपस्थिति की संभावना है। अधिकतम तापमान कल से 39 डिग्री के साथ आने वाले दिनों में 2 डिग्री बढ़ सकता है।

ग्वालियर में भी बादल छाएंगे। अगले तीन दिनों में अचानक बारिश के आसार रहेंगे, अधिकतम तापमान यहां 45 डिग्री तक जा सकता है।

जबलपुर में भी बादलों का साया रहेगा। यहां 16 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी, अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक आ सकता है।

 

दक्षिण राज्यों में बारिश की लगातार उपस्थिति दर्ज हो रही है। अगले 48 घंटे में तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी बारिश के आसार बने रहेंगे। कर्नाटक में दोपहर बाद भारी बारिश हो सकती है।

 

मुंबई में भी अभी बादलों का जबरदस्त डेरा रहेगा और यहां रोजाना ही बारिश की स्थिति बनी रहेगी।