WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 3 दिन और रहेंगे बादल, शनिवार से ठंड से राहत,दक्षिण से लेकर आधे भारत में छाए हैं बादल

1392

Weather Update: MP में 3 दिन और रहेंगे बादल, शनिवार से ठंड से राहत,दक्षिण से लेकर आधे भारत में छाए हैं बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

दक्षिण महासागर में पश्चिम दिशा से उठ रहे बादल भारत में दक्षिणी राज्यों सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश से होते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश से पूर्वी राज्यों की और कूच कर रहे हैं। हालांकि बारिश की संभावना कहीं-कहीं हो सकती है खासकर गुजरात में आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में गुजर रहे बादलों का असर शुक्रवार तक रह सकता है। इसके बाद दिन के तापमान में राहत मिलेगी लेकिन रात में ठंड का असर बना रहेगा। 3 डिग्री अधिकतम तापमान में उछाल अगले तीन दिन बाद देखा जा सकेगा। नए समीकरण के अनुसार अब क्रिसमस से लेकर वर्ष के अंत तक मौसम खुला रहेगा।

 

उत्तरी भारत में पश्चिमी हवाओं के संग आ रहे बादल शीत लहर पैदा करेंगे। हल्की बर्फबारी उत्तरी पहाड़ी राज्यों में हो सकती है। राजस्थान के साथ ही दिल्ली, हरियाणा में भी बादल छाएंगे।