WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आज भारत भर में बादलों का साया,MP के मालवा निमाड़ में होगी बारिश

2280

Weather Update: आज भारत भर में बादलों का साया,MP के मालवा निमाड़ में होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

आज भारत के पश्चिमी छोर से हवाओं की मार उत्तर से लेकर दक्षिण तक बादलों संग रहेगी। अफ्रीका से चल रही मुख्य चैनल आज उत्तरी हवाओं के दबाव से गुजरात-महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, तेलंगाना, झारखण्ड, बंगाल सहित पूर्वी राज्यों तक असर दिखाएगी। जबकि उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ आज फिर भारत के उत्तरी भाग के पहाड़ी इलाकों में तूफानी हवाओं संग बारिश करा सकता है। लद्दाख में जमकर बर्फ़बारी हो सकती है, कश्मीर में बादलों की मार, बिजली गिरने के साथ बारिश दे सकती है।

 

मध्य प्रदेश में आज उत्तरी भाग छोड़कर बादल छाएंगे। मध्य से लेकर निचले भाग तक शाम तक बारिश की सम्भावना रहेगी जबकि दक्षिण पूर्वी भाग में भारी बारिश हो सकती है। मालवा-निमाड़ में आज तेज़ हवाओं संग बारिश की प्रबल सम्भावना रहेगी। कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

 

दक्षिणी भाग में भी बादल छाएंगे। यहाँ भी पश्चिम दिशा की बादलों की लहर शाम तक दक्षिणी राज्यों में असर दिखाएगी। महाराष्ट्र में बादल छाएंगे। उमस बढ़ सकती है, हलकी या छींटों संग बारिश हो सकती है। दक्षिण महासागर में हवाओं से बादल गुमराह हो रहे हैं।