WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत के पूर्व और दक्षिण समुद्र में दो बड़े चक्रवात, मौसम में लाएंगे परिवर्तन,MP में चलती रहेगी बादलों की आवाजाही 

984

Weather Update: भारत के पूर्व और दक्षिण समुद्र में दो बड़े चक्रवात, मौसम में लाएंगे परिवर्तन,MP में चलती रहेगी बादलों की आवाजाही 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

भारत के दक्षिण में पूर्व और पश्चिम की तरफ एक साथ दो चक्रवातों ने आकार ले लिया है। जिनके कारण बादलों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। पश्चिमी चक्रवात अरब सागर की ओर बढ़ रहा है और बाद में यह वहीं पर खत्म होगा। सम्भावना है कि अगले तीन दिन से चार दिन में इसके खत्म होने के बाद बिखरे बादलों का असर भारत में पश्चिम की ओर हो सकता है।

 

दूसरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में पनप चुका है अभी इसकी दिशा तय नहीं है, पर बहुत संभावना है यह भारत के दक्षिण और पूर्वी भाग में हाहाकार मचा सकता है।

 

दक्षिण भारत के पश्चिम में चक्रवात के असर से भारत के उत्तरी राज्य में आ रहे बादलों का झुकाव सीधे राजस्थान से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की ओर हो रहा है।

 

मध्य प्रदेश में आज केवल पश्चिम और दक्षिण दिशा में बादल नजर आएंगे। दिनभर बादलों की आवाजाही चलती रहेगी।

 

महाराष्ट्र में भी यही स्थिति है बादल पूरी तरह छाएंगे हल्की बारिश कहीं पर भी हो सकती है।