WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 3-3 चक्रवातों की उथल-पुथल,मानसून को बनाएंगे और भी मजबूत

MP में आज अच्छी बारिश की संभावना

1657
WhatsApp Image 2023 07 16 At 9.01.42 AM 1 1 696x370

Weather Update: 3-3 चक्रवातों की उथल-पुथल,मानसून को बनाएंगे और भी मजबूत

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

सैटलाइट की ताजा तस्वीर बताती है कि भारत की पूर्व दिशा में 3 – 3 चक्रवातों की उथल-पुथल भारत में मानसून को और भी शक्तिशाली बना सकती है। तीनों चक्रवात बहुत पास पास है जो फिलीपींस से लेकर वियतनाम के बीच पनप रहे हैं। इसमें से एक चक्रवात की दिशा अभी पुख्ता हुई है जो अगले 48 से 72 घंटों में भारत के पूर्वी राज्य तक पहुंचेगा।

भारत के कई राज्यों में मानसून अभी बना रहेगा। बल्कि आने वाले दिनों में भी इसकी संभावनाएं खत्म नहीं होंगी, क्योंकि उत्तर पूर्व से बादलों का आवागमन लगातार बना हुआ है।

आज उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, कश्मीर, लद्दाख में भारी वर्षा की संभावना रहेगी। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी कई जगह बारिश की संभावना बनेगी। महाराष्ट्र में वर्षा ज्यादा होगी यही हालत तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में भी रहेगी। जबकि तमिलनाडु और केरल में कहीं-कहीं बारिश होगी।

मध्यप्रदेश में मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भाग में मानसून गहरा छाया हुआ है यहां पर आज अच्छी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्व के अलावा बंगाल की खाड़ी से आ रहे बादलों का भी असर हो रहा है।