WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत के दक्षिण- पश्चिमी समुद्र में बन रहे चक्रवात से बदलेंगे मौसम के हालात, MP में सप्ताह भर छाए रहेंगे बादल

891
WhatsApp Image 2023 10 19 At 7.44.02 AM 1

Weather Update: भारत के दक्षिण- पश्चिमी समुद्र में बन रहे चक्रवात से बदलेंगे मौसम के हालात,
MP में सप्ताह भर छाए रहेंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बनते बिगड़ते मौसम के हालात भारत में चल रहे हैं। पिछले दो दिन से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी के मौसम ने ठंडक तो दी है लेकिन उसका असर दिल्ली से नीचे की ओर नहीं पहुंच रहा है। यानी यहां हल्की ठंडक है रात्रि में, मगर दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आ रहा है। पश्चिम दिशा से बादलों का सतत आवागमन जारी है। कुछ भारत के ऊपर से पूर्व की ओर बह रहे हैं तो कुछ राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। बहरहाल पूरे भारत में आज कहीं भी बारिश के प्रबल आसार नहीं है। छुटपुट, अनायास बारिश दक्षिण राज्यों में हो सकती है। कश्मीर में कल से फिर बादल छाएंगे और संभावना है अगले सप्ताह यहां फिर बर्फबारी हो सकती है। मौसम के लिए लिहाज से कश्मीर में इस समय सैर की जा सकती है जहां न्यूनतम तापमान दो, तीन डिग्री के आसपास है जबकि अधिकतम 11, 12 डिग्री चल रहा है।

मौसम में अचानक परिवर्तन संभव हो सकता है। क्योंकि भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्र के आकाश में एक नया चक्रवात आकार ले रहा है। इसके अगले दो दिन में पूर्ण आकार में आने की संभावना है। चक्रवाती हवाएं इस समय पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से उत्तर की ओर बह रही है। इसलिए उत्तर पश्चिम की हवाएं मध्य प्रदेश में नीचे उतरने से रोक रही है। जबकि दक्षिण पश्चिम की हवा महाराष्ट्र तक बादलों को फैला रही है। अगले 2 दिन में इस चक्रवात के बारे में पता चल सकेगा किसकी सही दिशा क्या होगी और यह पूर्ण आकार में आ पाएगा कि नहीं।

मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। केवल मध्य और पश्चिम दिशा में बादल छाए रह सकते हैं। भारत की पश्चिम दिशा में इंदौर संभाग में 23 से 26 तक आकाश बादलों से ढंक सकता है मगर बारिश की संभावना कमजोर होती जा रही है। वहीं अत्यधिक बादलों के जमाव से अचानक वर्षा के योग भी बन सकते हैं।