WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ: आज से अगले 4-5 दिन तक MP में छाएंगे बादल,कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फ़बारी होगी 

1018

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ: आज से अगले 4-5 दिन तक MP में छाएंगे बादल,कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फ़बारी होगी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका से उठे बादल भारत में आकर दक्षिण की ओर गिर रहे हैं। ये मौसम का अजूबा बहुत कम देखने को मिलता है। सैटेलाईट से पता चलता है कि दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी भाग से बादलों का रैला उत्तर-पूर्व में अरब देशों से होता हुआ सीधे भारत में मध्य से दक्षिण की ओर गिरकर फ़ैल रहा है। इसी के साथ पश्चिमी बादल भारत में उत्तर की ओर से आकर मिल रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश में आज से बादल छाएंगे जो शाम तक घने भी हो सकते हैं। बादलों का जमाव अगले चार से पांच दिन तक हो सकता है। लेकिन बारिश की सम्भावना नहीं रहेगी। ठण्ड का असर कल से पारे में और उछाल लाएगा। उत्तरी भाग अभी ठंडा रहेगा। लेकिन फरवरी से प्रदेश में गर्मी अहसास कराने लगेगी। ठण्ड- गर्मी का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

 

भारत के उत्तरी पहाड़ी भाग में बादल घने होंगे। अगले 48 घंटे में कश्मीर में बर्फ़बारी की सम्भावना है जबकि लद्दाख में आज से ही बर्फ़बारी हो सकती है। हिमाचल में अगले 5 दिन बाद सम्भावना बनेगी।