WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:पश्चिमी हवाएं सीधे राजस्थान से MP की ओर,कल से और बढ़ेगी ठंड,26 जनवरी तक मिलेगी राहत!

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, जानिए इंदौर,भोपाल,ग्वालियर का क्या होगा अधिकतम और न्यूनतम पारा

840
Weather Update:पश्चिमी हवाएं सीधे राजस्थान से MP की ओर,कल से और बढ़ेगी ठंड,26 जनवरी तक मिलेगी राहत!

Weather Update:पश्चिमी हवाएं सीधे राजस्थान से MP की ओर,कल से और बढ़ेगी ठंड,26 जनवरी तक मिलेगी राहत!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप न्यूनतम पारे में तेजी से कमी के कारण रातों को बढ़ेगा। 15 जनवरी से अधिकतम तापमान में भी कटौती होगी। लगभग तीन डिग्री पारा गिरेगा और तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ेगी। दो-तीन दिन में बादल भी छाने लगेंगे। ठंड में राहत अब 26 जनवरी तक मिल पाएगी।

इंदौर में कल से अधिकतम पारा 23 डिग्री हो जाएगा जबकि न्यूनतम 11, 12 के लगभग चलेगा। भोपाल में न्यूनतम पारा 10, 11 और अधिकतम 21, 22 हो जाएगा। ग्वालियर में अधिक ठंड रहेगी यहां न्यूनतम पारा 7, 8 डिग्री और अधिकतम 17, 18 तक रहेगा।

पश्चिमी हवाओं का जवाब सीधे भारत पर पड़ रहा है। इससे उत्तर भारत में ठंड की लहर चल रही है। दिल्ली में न्यूनतम पारा 7, 8 डिग्री और अधिकतम 15, 16 के लगभग है। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड है यहां पर कल से न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री जबकि अधिकतम 13 से 14 डिग्री तक जाने की संभावना है।

दक्षिण महासागर में कल तक तीन चक्रवात अस्तित्व में थे जिसमें से भारत के नजदीक वाला चक्रवात धूमिल हो गया है, अन्य दो चक्रवात नीचे की ओर चले गए हैं। इस तरह दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावना अभी समाप्त हो गई है।