WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

ये शासन का कोविड निर्देशों के नाम पर कैसा भेदभाव और छलावा है….?

975
WhatsApp Image 2022 01 06 At 7.13.44 AM 696x392

दिनेश सोलंकी की खास खबर

Mandu MP: मांडव में आज सम्पन्न भाजपा का मंडल विस्तार, मंडल अध्यक्ष कार्यशाला का भीड़ भरा आयोजन कोविड नियमों की न सिर्फ धज्जियां बिखेरता रहा, बल्कि बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस के साबित करता रहा कि प्रदेश सरकार के कोविड नाम पर सारे नियम, निर्देश केवल आम जनता के लिए बन्धनकारी है और सत्ता पक्ष के लिए हर हथकंडा आजमाने के लिए पूरी तरह से आज़ादी दी गई है।

WhatsApp Image 2022 01 06 at 7.13.45 AM 1

पता चला है कि इस आयोजन में भाजपा मंडल विस्तार, मंडल अध्यक्ष कार्यशाला में पूरे इंदौर संभाग से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे और कार्यक्रम स्थल रखा गया मांडव। यहाँ दिन भर से संभाग के भाजपाई आयोजन स्थल पर पहुंच रहे थे और शाम 4 बजे जब यह आयोजन हुआ तो उपस्थिति और आयोजन के आकर्षण के लिए जुटाए गए आदिवासी नृत्य आदि मनोरंजन को जश्न के रूप में मनाया गया।

आयोजन स्थल पर किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था….कोई दूरी नहीं थी….मंच पर ही खासी भीड़ भाजपा के नेताओं की थी….हॉल खचाखच भरा हुआ था!

WhatsApp Image 2022 01 06 at 7.13.45 AM

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह और कई जवाबदार नेता भी मौजूद थे।

कोरोना का सच……

प्रदेश में कोविड की रफ्तार आश्चर्यजनक है, कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है, संक्रमित लोगों के मरने के समाचार भी बढ़ते जा रहे हैं……शासन दिशा निर्देश जारी कर चुका है…शादी में 250, शवयात्रा में 50….स्कूल उपस्थिति 50% …..मास्क पहनो, नहीं तो 200 रुपये दण्ड….. और ये मांडव में भाजपा का आयोजन….इन परिस्थितियों में क्या सिद्ध कर रहा है.. जहां दिशा निर्देशों का कोई बन्धन नहीं…..??? आखिर ये क्या मज़ाक़ है?