WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

When MLA Surprised By Dancing In A Unique Way: जब MLA ने अनूठे अंदाज में नृत्य कर सभी को चौंका दिया

1236
WhatsApp Image 2023 01 25 At 5.31.37 PM 696x382

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह: जिले के पथरिया विधानसभा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने इस बार अपने बुंदेली राई नृत्य के अंदाज से सभी को चौंका दिया।

हजारों की भीड़ में नृत्य देखकर वे अपने आप को रोक नहीं पाई और इतनी उत्सुक हो गई कि खुद मंच पर पहुंच गई। ‘श्याम गए है विदेश आए नइया’ पर खूब डांस किया। इस डांस में विधायक की प्रस्तुति देखकर जनता दंग रह गई और उन्होंने इसे काफी सराहा।

MLA के डांस अंदाज को हजारों लोग देखते रहे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इन दिनों पथरिया विधानसभा में चकेरी का मेला चल रहा है।

WhatsApp Image 2023 01 25 at 5.11.33 PM

चकेरी का मेला यहां का एक प्रसिद्ध मेला है जहां पर राई के साथ-साथ पाश्चात्य संगीत पर भी डांस किया गया।
इस चकेरी मेले में विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने लिए खरीदी भी की।