WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

धर्मगुरु से आपसी सहमति से महाकाल लोक के पास मस्जिद पर चले एक साथ 3 बुल्डोजर

1982
WhatsApp Image 2025 01 11 At 18.28.57

धर्मगुरु से आपसी सहमति से महाकाल लोक के पास मस्जिद पर चले एक साथ 3 बुल्डोजर

Ujjain: उज्जैन में आज पुलिस प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। दरअसल यहां महाकाल लोक के पास निजामुद्दीन कॉलोनी के सभी 257 मकान को हटाना शुरू किया गया। निजामुद्दीन कॉलोनी के बीच में एक तकिया मस्जिद भी थी इस पर भी बुलडोजर चलाया गया। मस्जिद को जमीदोज करने के लिए तीन बुलडोजर लगाए गए। इस दौरान 200 से अधिक पुलिस जवान व अधिकारी तैनात रहे।

यहां बता दें कि यह भूमि सवा दो हेक्टेयर है। इसके रिक्त होने पर इसका उपयोग महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यहां वाहन पार्किंग भी बनाने का प्रस्ताव है। वर्ष 2028 में आने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए भी इस भूमि का उपयोग किया जा सकता है।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई गई है। तकिया मस्जिद को हटाने से पहले धर्मगुरु से चर्चा की गई थी व आपसी सामंजस्य बैठाया गया था।

वहीं एडीएम अनुकूल जैन ने कहा 257 में से करीब 100 निर्माण को हटा दिया गया है। कार्रवाई जारी है। धार्मिक स्थल को भी शांतिपूर्ण तरीके से हटा दिया गया है।

वहीं जब यह भूमि रिक्त होगी तो इसका उपयोग महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जाएगा या तो यहां पार्किंग बनाई जाएगी या फिर अन्य उपयोगी कार्य होगा।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, नितेश भार्गव (एडिशनल एसपी)-