WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

X Location feature: सक्रिय होते ही खुला बड़ा राजनीतिक खेल, कई भारतीय अकाउंट विदेशों से ऑपरेट होते उजागर

533

X Location feature: सक्रिय होते ही खुला बड़ा राजनीतिक खेल, कई भारतीय अकाउंट विदेशों से ऑपरेट होते उजागर

 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफार्म X, जो पहले Twitter था, आज दुनिया भर की राजनीतिक, सामाजिक और जनमत आधारित बहस का सबसे तेज माध्यम माना जाता है। अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कोई भी व्यक्ति कैसी भी राय रख सकता है और भारत में भी यह मंच खुलकर, कभी-कभी बेहद तीखा, विवादित और भद्दा राजनीतिक विमर्श देखने के लिए जाना जाता है। लेकिन अब X प्रबंधन ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ऐसा फीचर सक्रिय किया है जिसने कई बड़े दावों की सच्चाई को खुली किताब की तरह सामने ला दिया है। नए ‘लोकेशन फीचर’ के बाद यह पता चलने लगा है कि कौन सा अकाउंट किस देश से ऑपरेट हो रहा है और इसी खुलासे ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

IMG 20251126 WA0065

जैसे ही यह फीचर लाइव हुआ, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सबसे बड़ा खुलासा यह कि भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का आधिकारिक अकाउंट भारत से नहीं बल्कि अमेरिका से ऑपरेट होता दिख रहा है। इसी प्रकार महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी का अकाउंट आयरलैंड से संचालित होता नजर आया। किसान आंदोलन समर्थक चर्चित अकाउंट ‘ट्रैक्टर 2’ की लोकेशन ऑस्ट्रेलिया दिखाई गई। इसके साथ ही कई ऐसे दूसरे अकाउंट भी पकड़े गए जो रोजाना भारत सरकार पर तीखे हमले करते हैं, लेकिन उनकी लोकेशन दक्षिण एशिया या मध्य पूर्व के देशों में रजिस्टर्ड दिखाई देती है।

IMG 20251126 WA0064

यह खुलासे पिछले दो दिनों में तेजी से सामने आए हैं और सोशल मीडिया पर इस पर तीखी बहस छिड़ी हुई है कि क्या भारत में राजनीतिक प्रभाव पैदा कर रहे कुछ अकाउंट वास्तव में विदेशी जमीन से संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी बात सामने आने के बावजूद राजनीतिक पार्टियों की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है जिससे और अधिक सवाल जन्म ले रहे हैं कि आखिरकार यह सब क्या संकेत देता है।

IMG 20251126 WA0063

इसी बीच एक और महत्वपूर्ण तथ्य फिर चर्चा में है। पहले भी आरोप लगे थे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ वाली कथित PPT म्यांमार में तैयार की गई थी और अब लोकेशन फीचर की आड़ में यह चर्चा फिर तेज हो गई है कि राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने वाले कई डिजिटल टूलकिट्स वास्तव में भारत से बाहर तैयार किए जा रहे हैं।

X के लोकेशन फीचर का यह पहला बड़ा राजनीतिक प्रभाव माना जा रहा है जिसने डिजिटल राजनीति की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या भारतीय राजनीतिक बहस में विदेशी लोकेशन से संचालित अकाउंट्स की दखल पहले से कहीं ज्यादा गहरी है? क्या यह केवल संयोग है या किसी बड़े संगठित डिजिटल अभियान का हिस्सा? इन सवालों के जवाब समय ही देगा, लेकिन फिलहाल यह खुलासा भारतीय राजनीति की आभासी दुनिया में बड़ा भूचाल ला चुका है।