WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

14 killed in Dhanbad’s Aashirwad Tower fire: दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत

गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

1008
WhatsApp Image 2023 01 31 At 10.35.18 PM 696x462

धनबाद: झारखंड में धनबाद में आग लगने से 14 लोगों की मौत की दर्दनाक खबर आ रही है। बताया गया है कि धनबाद में बैंक टावर जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में भीषण आग लगी है। इसमें तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई।

अभी आधिकारिक रूप से 10 मौत की पुष्टि की गई है। 24 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे भवन के थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट खाली करा लिए गए हैं। कई लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जिस घर में आग लगी उसमें शादी थी। 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी, लेकिन आग की वजह से खुशियां मातम में बदल गईं। आग से बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि कई शव सीढ़ियों पर पड़े हैं। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं।

आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।