WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Khandwa By-Election : BJP के ज्ञानेश्वर पाटिल निर्वाचित घोषित

1031
Khandwa By-Election

खंडवा से जय नागड़ा

Khandwa : लोकसभा उपचुनाव में आज मतगणना के बाद BJP के ज्ञानेश्वर पाटिल निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी Congress के राज नारायणसिंह को 80800 वोटों से पराजित किया। मध्यप्रदेश में इस उपचुनाव पर सभी की निगाहे थी जिसमे कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

आज मतगणना के 32 राउंड पूरे होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनय द्विवेदी ने परिणाम की घोषणा की और विजयी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को निर्वाचन सर्टिफिकेट सौंपा। इस चुनाव में BJP के ज्ञानेश्वर पाटिल को 6 लाख 28 हजार 444 वोट मिले। जबकि, Congress के राजनारायण सिंह को 5 लाख 47 हजार 644 वोट मिले। NOTA में 13540 वोट पड़े।

दो निर्दलीय उम्मीदवार डॉ हरेसिंह गुर्जर और दारासिंह खतवासे को करीब साढ़े 17 हजार वोट मिले। इस चुनाव में 14 निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे थे, जिनमें से कोई भी अपनी जमानत नहीं बचा सका।
इस चुनाव में 12 लाख 61 हजार 450 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 68 हजार 123 थी। मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।